
अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ स्ववित्तीय संस्थान में अर्थशास्त्र एवं हिंदी विभाग द्वारा एक करियर गाइडेन्स के लिए एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत गुप्ता की सदप्रेरणा से महाविद्यालय में अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
इसी श्रंखला में यह व्याख्यान आयोजित हुआ। स्व-वित्तिय संस्थान के प्रभारी डॉ० संजीव गुप्ता के संरक्षण में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में श्री धर्मवीर सिंह (सहायक प्रवक्ता डी.ए.वी. महाविद्यालय) उपस्थित रहे। मंच संचालन श्रीमती मधु सिंगला एवं सुरभि ने किया। श्रीमती उषा चौधरी एवं श्रीमती त्रिमेश कालरा ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन करते हुए उन्हें आमंत्रित किया। मुख्य अतिथि ने अर्थशास्त्र एवं हिंदी में रोजगार के अवसरों पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने नेटकी परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ अन्य क्षत्रों मे भी रोजगार के अवसरों एवं सरकारी प्रतियोगिताओं सम्बन्धी चर्चा करी।
इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं उससे संबंधित शुल्क की जानकारी भी दी। इस कार्यक्रम में स्नातकोत्तर के 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
धन्यवाद ज्ञापन अर्थशास्त्र विभाग अध्यक्ष श्रीमती उषा चौधरी द्वारा किया गया। हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ रेणु माहेश्वरी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल एवं सार्थक सिद्ध हुआ।
