
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के प्रांगण में सैंट जॉन एम्बुलेंस एसोसिएशन व जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के सहयोग से चल रहे पांच दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा व गृह परिचर्या प्रशिक्षण शिविर के पांचवें व अंतिम दिन आज दिनांक 20 जून 2022 को समापन समारोह हुआ l शिविर प्रशिक्षक रैड क्रॉस के आजीवन सदस्य श्री दर्शन भाटिया जी रहे। उन्होंने शिविर के 5 दिनों में हड्डियों के टूटने पर दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार, रक्त के प्रकार ,रक्तस्राव को
रोकने के लिए प्राथमिक उपचार, बंदर, सांप, कुत्ता, बिच्छू के काटने पर दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार, बिजली व आग से झुलसने पर दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार व पट्टियों के प्रकार आदि के बारे में पिछले दिनों में स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण प्रदान किया l गौरतलब है कि यह शिविर 16 जून 2022 से 20 जून 2022 तक चला व इसमें 50 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया l यह शिविर महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस व सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड की इकाइयों द्वारा लगाया गया था l यूथ रैड क्रॉस के कोऑर्डिनेटर डॉ.जयपाल सिंह जी ने शिविर का संक्षिप्त वर्णन किया l महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी ने शिविर के समापन समारोह में उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर स्वयं सेवकों में मानवता के भाव को जागृत करते हैं और यह भी बताया कि मात्र किताबी ज्ञान से मयाबी हासिल नहीं की जा सकती, सामाजिक कौशलता का ज्ञान होना भी अनिवार्य है l प्राचार्य जी ने शिविर में भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया l शिविर के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य जी ने यूथ रैड क्रॉस के कोऑर्डिनेटर डॉ. जयपाल सिंह, इकाई दो के काउंसलर श्री सुभाष कैलोरिया, इकाई तीन के काउंसलर श्री लवकेश और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के कोर्डिनेटर डॉ. देवेंद्र, श्रीमती पूजा व श्रीमती प्रिया जी को बधाई दी l
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
