
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे साइक्लोथोन अभियान के अंतर्गत अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के लगभग 50 छात्रों को साइक्लीथोन रैली में भाग लेने अनाज मंडी बल्लबगढ़ के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० कृष्णकांत गुप्ता जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया व अपने संबोधन में कहा कि यह रैली पर्यावरण सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए एक पहल है l
छात्र निर्धारित रूट से होकर अनाज मंडी बल्लबगढ़ में एकत्रित हुए l गौरतलब है कि इस साइक्लोथोन रैली संपूर्ण हरियाणा में चलाई जाएगी जिसकी शुरुआत 1 सितंबर 2023 को हरियाणा के करनाल जिले में की गई और इसका समापन भी 25 सितंबर 2023 को करनाल में ही किया जाएगा l
वास्तव में यह रैली पर्यावरण संरक्षण व नशा मुक्ति का संदेश संपूर्ण भारत व हरियाणा में फैला रही है l इस छात्रों में अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य जी के साथ महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ० योगेश गोयल, शारीरिक शिक्षक डॉ. जगवीर सिंह व प्राचार्य श्री सुवेश पांडे जी (अग्रवाल कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन) उपस्थित रहे l
