
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के गणित विभाग द्वारा स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लिए दो शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण करवाएं। विद्यार्थी वेमैक्स फोर्ज प्राइवेट लिमिटेड तथा आर.एस. इंडस्ट्रीज सेक्टर 24 फरीदाबाद गए। यह प्रयास हमारे सम्मानित महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। गणित विभाग अध्यक्ष डॉ. के.एल. कौशिक जी ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक कामकाजी माहौल कार्यस्थल तथा मशीनों के बारे में जानकारी प्रदान करना है।
विद्यार्थी वेमैक्स फोर्ज प्राइवेट लिमिटेड तथा आर.एस. इंडस्ट्रीज के सहयोग से हमारे छात्रों को वहां की आंतरिक कार्य प्रणाली को देखने का सुअवसर मिला। विद्यार्थी त्साहपुर्वक कंपनी के अधिकारियों के साथ बातचीत की तथा व्यवहारिक प्रश्न पूछे। इस यात्रा में 60 विद्यार्थी उपस्थित थे। इस औद्योगिक भ्रमण पर विद्यार्थियों के साथ गणित विभाग की श्रीमती नेहा गोयल, डॉ. गीता त्रिपाठी, डॉ. रेनू बाला तथा पूनम गुप्ता शामिल रही। इस औद्योगिक दौरे ने छात्रों को उधम शीलता के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।







