
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
कैरियर काउंसलिंग सेशन के अंतर्गत अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के इतिहास विभाग की प्राध्यापिका डॉ सुप्रिया ढांडा द्वारा इतिहास के विद्यार्थियों को एक अतिथि व्याख्यान दिया गया। यह व्याख्यान इतिहास विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ सुप्रिया ढांडा द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को इतिहास विषय में रोजगार संबंधित संभावनाओं पर दिया गया ।
अग्रवाल महाविद्यालय के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह ने बताया कि कैरियर काउंसलिंग सेशन के निर्वहन के अंतर्गत इतिहास विभाग समय-समय पर इस तरह के व्याख्यान आयोजित करता है जिससे कि विद्यार्थियों को इतिहास विषय में रोजगार की संभावनाएं पता लग सके और भविष्य में वे उसी अनुसार सही रोजगार हासिल कर सके। इस व्याख्यान का आयोजन अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत गुप्ता जी के कुशल नेतृत्व एवम् मार्गदर्शन में हुआ। व्याख्यान का विषय – “इतिहास विषय में रोजगार की संभावनाएं” रहा । डॉ सुप्रिया ढांडा ने अपने वक्तव्य में बताया कि आधुनिक युग प्रतियोगी परीक्षाओं का युग है आज एक सेवादार से लेकर आईएएस अफसर तक की नौकरी प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर मिलती है और इन परीक्षाओं में लगभग तीस से चालीस प्रश्न इतिहास विषय से संबंधित होते हैं, ऐसे परिप्रेक्ष्य में इतिहास विषय बेहद महत्त्वपूर्ण हो जाता है इसलिए इतिहास विषय को रटने की बजाए समझने पर बल देना चाहिए।
अंत में विद्यार्थियों ने व्याख्यान के विषय से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता डॉ० सुप्रिया ढांडा ने व्याख्यापूर्ण विवरण दिया। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह ने अंत में डॉ सुप्रिया ढांडा का इस अतिथि व्याख्यान हेतु आभार प्रकट किया।
