
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में 21.10.2024 से 24.10.2024 तक आयोजित इंटर कॉलेज पुरुष सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और योग प्रतियोगिता में पुरुष प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ का नाम रोशन किया। वहीं दूसरी तरफ योग प्रतियोगिता में महिला प्रतिभागियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अग्रवाल कॉलेज का नाम रोशन किया बल्लबगढ़ में सॉफ्टबॉल विजेताओं और योग प्रतियोगिता विजेताओं का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें कॉलेज के प्रांगण में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान एवं (गर्वनिंग बॉडी) अग्रवाल कॉलेज के अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, अग्रवाल कॉलेज के महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता के संरक्षण में कॉलेज में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद संबंधी अनेक प्रतियोगिताओ में
सक्रिय सहभागिता करवाई जाती है। जिसमें अनेक विद्यार्थियों ने कॉलेज का नाम
रोशन किया है।अग्रवाल कॉलेज प्राचार्य डॉ संजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में सभी
विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता जीतकर न केवल अग्रवाल कॉलेज का बल्कि पूरे
हरियाणा और फरीदाबाद शहर का नाम रोशन किया है। इनके अतिरिक्त भी और
कई विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किये है।
शारीरिक शिक्षक डॉ जगबीर सिंह, श्री नंदकिशोर, श्री मोहित हुड्डा और श्री पवन दलाल इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस सुअवसर पर महाविद्यालय के सभी
विभागाध्यक्षों ने भी इन खिलाड़ियों के आगामी सुनहरे भविष्य की कामना करते
हुए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। कॉलेज को ऐसे विद्यार्थियों पर नाज है।
