
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में पुस्तकालय
एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा विगत 24 फरवरी से शुरू हुई पांच दिवसीय
डिजिटल लाइब्रेरी जागरूकता कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला का
आयोजन महाविद्यालय के माननीय अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार गुप्ता व
महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता के कुशल दिशा निर्देशन में किया गया।
समापन समारोह में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने उपस्थित
विद्यार्थियों से कार्यशाला संबंधित फीडबैक लिया। कॉलेज लाइब्रेरियन डॉ.
रामचंद्र ने बताया कि 512 विद्यार्थियों ने डिजिटल लाइब्रेरी कंटेंट्स के माध्यम
से कार्यशाला में पंजीकृत कराया l प्राचार्य महोदय ने कार्यशाला में बढ़ चढ़कर
भाग लेने उपरांत विद्यार्थियों की जिज्ञासा की सहराना की l गौरतलब है कि
प्राचार्य महोदय के कुशल नेतृत्व में इस तरह की गतिविधियां निरंतर आयोजित
की जा रही हैं l
कार्यशाला के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न संकायों कला, विज्ञान व
वाणिज्य के विद्यार्थियों को डिजिटल लाइब्रेरी के प्रयोग के बारे में जागरूक
किया गया l प्राचार्य महोदय ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए समस्त
लाइब्रेरी विभाग को शुभकामनाएं दी l इस अवसर पर डॉ. गीता गुप्ता, सुभाष
कैलोरिया, श्रीमति निधि मित्तल, आकाश, मनोज गोयल, नंदलाल व दीपांशु
सहवाग सहित लाइब्रेरी स्टाफ मौजूद रहा।
