
सोजन्य से अग्रवाल कॉलेज
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए ” इ-लर्निंग से इ-ट्रेनिंग ” पर पांच दिवसीय एफडीपी का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला अग्रवाल विद्या प्रचारणी सभा और अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र
गुप्ता और अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ के महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश गुप्ता एवं कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन कार्यशाला के संयोजक डॉ. सचिन गर्ग,
विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा किया गया तथा संचालन डॉ. विनीत नागपाल द्वारा किया गया है।
इस कार्यशाला का उद्देश्य सभी गैर शिक्षक कर्मचारियों के डिजिटल कौशल को बढ़ाना है। इस एफडीपी का आयोजन दोनों विंगों (विंग 1 और विंग 2) में आयोजित किया गया है। विंग 1 में प्रशिक्षक सुश्री रितु सम्भरवाल तथा विंग 2 में प्रशिक्षण सुश्री प्रीति सिंघल द्वारा दिया गया।
5 दिनों के सत्रों के दौरान विभिन विषयों पर चर्चा की जाएगी,जैसे Google फॉर्म और ड्राइव का प्रबंधन करना, एमएस-वर्ड में ब्रोशर डिजाइन करना, एमएस-वर्ड में ई-सर्टिफिकेट डिजाइन करना और एमएस-एक्सेल, एडवांस एक्सेल में पाइवोट टेबल फॉर डाटा एक्सट्रैक्शन, डाटा वेलिडेशन, फिल्ट्रेशन के साथ काम करना, इत्यादि। हैंड्स-ऑन-ट्रेनिंग के बाद, एक इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र हुआ जहां प्रतिभागियों ने अपने प्रश्न पूछें और अपने अनुभव साझा करें। सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में जोर शोर से भाग लिया।
