
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में 10.11.2024 से 12.11.2024 तक चलने वाले क्षेत्रीय युवा महोत्सव (जोनल यूथ फेस्टिवल) का आयोजन श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता ( अध्यक्ष अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़,गवर्निंग बॉडी ) एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता ( महासचिव अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ गवर्निंग बॉडी) एवं डॉ संजीव कुमार गुप्ता (प्रिंसिपल अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़) के कुशल मार्गदर्शन में , स्टूडेंट वेलफेयर (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक) के प्रयोजन से हुआ। युवाओं की कलात्मक प्रतिभा एवं अपनी संस्कृति के प्रति लगाव को दर्शाने के उद्देश्य से आयोजित इस
तीन दिवसीय जोनल यूथ फेस्टिवल की 43 प्रतियोगिताओं में कुल 40 कॉलेज
भागीदारी करेंगे।
कार्यक्रम के प्रथम दिन में 33 कॉलेजों के 400 से ऊपर
प्रतिभागियों ने भाग लिया। युवा महोत्सव के प्रातःकालीन उद्घाटन सत्र के
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो० राजबीर सिंह ( कुलपति, महर्षि दयानंद
विश्वविद्यालय रोहतक) और सम्मानित अतिथि डॉ० शरणजीत कौर ( चेयरपर्सन
रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया), प्रो० रणदीप राणा ( डीन,स्टूडेंट वेलफेयर)
एवं सायंकालीन सत्र में मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार मित्तल (सीनियर एडवोकेट)
सम्मानित अतिथि डॉ जगबीर राठी (भूतपूर्व डायरेक्टर, स्टूडेंट वेलफेयर एम डी यू
रोहतक) एवं श्री महेंद्र गोयल वरिष्ठ सदस्य, अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा
)उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अग्रवाल कॉलेज प्रिंसिपल
डॉ संजीव कुमार गुप्ता के स्वागत भाषण के साथ हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि
प्रो० राजबीर सिंह ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों में छुपी असाधारण प्रतिभा की
प्रशंसा की और उन्हें अपने जुनून को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
शैक्षणिक और पाठ्येतर गतिविधियों के बीच संतुलन बनाए रखने के महत्व पर
जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी बहुमुखी क्षमताओं को
प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करते हैं। सम्मानित अतिथि डॉ० शरणजीत कौर
ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों में संस्कार रोपित करने के साथ साथ जो स्पेशल चाइल्डस है उन्हें मुख्य धारा में शामिल करने का अवसर देने की बात कही। प्रो
रणदीप राणा ने भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इस प्रकार के कार्यक्रमों को
आवश्यक बताया। उन्होंने पूरे क्षेत्र से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को खोजना और
उन्हें एक साथ लाने तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाने के लिए
आयोजको के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि NEP 2020 शिक्षा के लिए एक
परिवर्तनकारी दृष्टिकोण को अपनाते हुए समग्र विकास और समावेशी शिक्षा को
बढ़ावा देता है। अग्रवाल कॉलेज में इस दृष्टिकोण को पूर्ण रूप से अपनाया गया है।
अग्रवाल कॉलेज प्रिंसिपल और कार्यक्रम के संयोजक डॉ संजीव कुमार गुप्ता ने
अग्रवाल कॉलेज की उपलब्धियों को बताते हुए इस बात पर प्रकाश डाला कि क्षेत्रीय
युवा महोत्सव का आयोजन हमारे इस विश्वास का प्रमाण है कि शिक्षा को कक्षा
की सीमाओं से पार जाना चाहिए। विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा
को दिखाने के लिए मंच प्रदान करके हम एक अलग सांस्कृतिक शिक्षा को बढ़ावा
देते है जो आज के समय की जरूरत भी है। उद्घाटन सत्र में प्रतिभागियों द्वारा
अनेक प्रकार की प्रस्तुतियों का जीवंत और उत्साहपूर्ण प्रदर्शन सफलतापूर्वक किया
गया।
तत्पश्चात सायंकालीन सत्र के मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार मित्तल (सीनियर
एडवोकेट) ने तीन दिवसीय क्षेत्रीय युवा महोत्सव के सफल आयोजन पर बधाई देते
हुए कहा कि सफलता के मुकाम पर पहुंचने के लिए प्रबंध, संगठन और नियंत्रण
का होना अतिआवश्यक है। यह न केवल अग्रवाल कॉलेज के प्रबंध में बल्कि
प्रतिभागियों में भी विशेष रूप से दिखाई देता है। सम्मानित अतिथि डॉ जगबीर
राठी ( भूतपूर्व अध्यक्ष, स्टूडेंट वेलफेयर एम डी यू रोहतक) ने भी अग्रवाल कॉलेज
के प्रबंध की सराहना करते हुए प्रतिभागियों के उत्साह की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
सम्मानित अतिथि श्री महेंद्र गोयल ने भी सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते
हुए अग्रवाल कॉलेज को आयोजन की बधाई दी। विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों
ने सामूहिक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, गायन, हिंदी,अंग्रेजी,उर्दू, पंजाबी कविता पाठ,
प्रश्नोत्तरी, ऑन द स्पॉट पेंटिंग,क्ले मॉडलिंग,संस्कृत भाषण, हरियाणवी स्किट,
माइम, संस्कृत नाटक,शास्त्रीय संगीत, कार्टूनिंग, मेहंदी, रंगोली सहित कई
प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की संगठन सचिव डॉ सुप्रिया ढांडा के कुशल प्रबंधन में और और अग्रवाल
कॉलेज की समस्त प्रबंध समितियों के सहयोग से तीन दिवसीय क्षेत्रीय युवा
महोत्सव का प्रथम दिन अनेक प्रतियोगिताओं के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न
हुआ।
