
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में हिंदी विभाग द्वारा “शोध
पद्धति के विविध आयाम” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ सुषमा रानी (हिंदी विभागाध्यक्षा सेंट पीटर कॉलेज
फरीदाबाद) उपस्थित रही। अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान (गवर्निंग बॉडी)
एवं अग्रवाल कॉलेज अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, अग्रवाल कॉलेज महासचिव
एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता की सदप्रेरणा से विद्यार्थियों के आगामी भविष्य
के प्रति जागरूकता हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
अग्रवाल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ संजीव कुमार गुप्ता के संरक्षण में आयोजित इस कार्यशाला में उपस्थित मुख्य वक्ता डॉ सुषमा रानी ने विद्यार्थियों को शोध कार्य का विस्तृत
अर्थ एवं शोध के प्रकार बताते हुए शोध पत्र कैसे लिखें और कहां प्रकाशित करवाए
जाएं इसकी जानकारी के साथ-साथ पीएचडी से संबंधित संपूर्ण जानकारी विस्तार
पूर्वक विद्यार्थियों से साझा की। इस कार्यशाला में एम ए हिंदी के लगभग 40
विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारीता निभाई और प्रश्नों के माध्यम से अपने
जिज्ञासाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम संयोजिका एवं हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ रेनू माहेश्वरी एवं अन्य सहायक प्रवक्ताओं ( डॉ मधु सिंगला, अंजली एवं आशीष सिंह) के सहयोग से यह कार्यशाला सफल एवं सार्थक सिद्ध हुई।
