
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा आज दिनांक 16/ 4 /2025 को विद्यार्थियों के लिए नई शिक्षा नीति 2020 के तहत एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया l
अतिथि व्याख्यान के आयोजन की सद्प्रेरणा अग्रवाल कॉलेज के प्रधान श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता व महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता जी एवं कार्यवाहक प्राचार्य डॉ.संजीव कुमार गुप्ता जी से मिली l गणित विभाग अध्यक्ष डॉ. के एल कौशिक द्वारा इस तरह की अतिथि व्याख्यानों का आयोजन समय-समय पर होता रहता है l
मुख्य वक्ता के रूप में पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज फरीदाबाद की डॉ.शालिनी शर्मा रही। व्याख्यान का विषय था- “,एप्लीकेशन ऑफ नंबर थ्योरी इन प्रेजेंट एरा” ।इसमें उन्होंने दैनिक जीवन में नंबर थ्योरी जैसे विषय का महत्व के साथ-साथ क्रिप्टोग्राफी, कोडिंग सिद्धांत, और संख्यात्मक विश्लेषण के बारे में विस्तार से बताया।
व्याख्यान मे बताया कि कैसे एक प्राचीन गणितीय शाखा ने आधुनिक प्रौद्योगिकियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह सत्र बहुत ही ज्ञानवर्धक रहा ।व्याख्यान को लगभग 58 विद्यार्थियों ने सुना और उन्होंने प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासा व्यक्त की । अतिथि महोदया ने बड़ी सहजता के साथ उनकी जिज्ञासा को शांत किया । इस व्याख्यान को सफल बनाने में गणित विभाग के सभी प्रवक्ता गण श्रीमती नेहा गोयल, डॉ. गीता त्रिपाठी ,डॉ. रेणु बाला ,पूनम गुप्ता, नीलम ,कंचन ,दिव्या ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह एक सफल कार्यक्रम रहा।
