
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ की यूथ रेडक्रॉस
इकाई के बैनर तले कॉलेज के प्रधान देवेन्द्र गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी दिनेश
गुप्ता के दिशा–निर्देशन व प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन
में एक दिवसीय सीपीआर जागरूकता एवं प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर
का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि सेंट जॉन एंबुलेंस इंडिया, हरियाणा
राज्य शाखा चंडीगढ़ कार्यालय के आदेशानुसार पूरे हरियाणा में 13 से 17
अक्टूबर, 2025 तक सीपीआर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
यह शिविर जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के सहयोग से आयोजित किया गया l इस शिविर में 33 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शिविर के मुख्य प्रशिक्षक एमसी
धीमान, स्टेट फर्स्ट ऐड ट्रेनर, जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद रहे । उन्होंने
अपने वक्तव्य में बताया कि आपातकाल की हालत में प्राथमिक चिकित्सा के
रूप में पीड़ित या घायल वक्ति को कैसे सीपीआर देकर एंबुलेंस की मदद से
हॉस्पिटल तक पहुंचाया जाए। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि किसी भी आपात
स्थिति में तैयार रहना न केवल जीवन बचा सकता है, बल्कि यह आत्मविश्वास
और ज़िम्मेदारी से कार्य करने की शक्ति भी प्रदान करता है।
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को डमी के माध्यम से अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर वालंटियर्स को सीपीआर विषय पर शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर
वाईआरसी काउंसलर श्रीमती पूजा एवं सुभाष कैलोरिया उपस्थित रहे।
