
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
केएल मेहता दयानंद महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय लघु नाटिका प्रतियोगिता में अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की आरआरसी टीम ने सरकार द्वारा आयोजित स्थान पर के एल महेता कॉलेज, फरीदाबाद बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया l लघु नाटिका का विषय नशामुक्ति था, लघु नाटिका में स्वयंसेवकों ने बताया किस तरह से भारत का युवा नशे रूपी जाल में फंसता जा रहा है और नशा किस तरह से परिवारों और समाज को अपार क्षति पहुंचा रहा है l
महाविद्यालय में पहुंचने पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी ने विजेता टीम का स्वागत किया व बधाई देते हुए कहा कि जब किसी कार्य को करने के पीछे हमारा उद्देश्य अच्छा होता है,तो भगवान भी उसमें हमारी मदद करता है और सफलता प्राप्त होना निश्चित हो जाता है, और प्राचार्य जी ने टीम के सभी सदस्यों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की l इस अवसर पर प्राचार्य जी के साथ आरआरसी की कन्वीनर डॉ. गीता गुप्ता, समन्वयक व टीम बाती इंचार्ज डॉ. रेखा सैन, डॉ. रामचंद्र तथा श्री मनमोहन सिंगला जी उपस्थित रहे l







