
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
हिंदू जनजागृति समिति और गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस व सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने सामुदायिक केंद्र सैक्टर 29 फरीदाबाद में वृक्षारोपण के उपक्रम के नियोजन में सराय ख्वाजा विद्यालय के प्रिंसिपल रविंद्र कुमार मनचंदा, रेजिडेन्ट वैलफेयर एसोसिएशन हुडडा सैक्टर 29 के जनरल सेक्रेटरी श्री सुबोध नागपाल जी का उत्साहसे प्रेमपूर्वक सहयोग रहा। सहभागी के रूप में साधक जीवन शर्मा, सुरेश भैया, संदीप दीदी व सरोज गुप्ता गुरुचरणों में अन्नत कोटि बार कृतज्ञता कर पौधरोपण किया।
सराय ख्वाजा जेआरसी व ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और आर डब्लू ए के सहयोग से सैक्टर 29 फरीदाबाद में समय समय पर पौधरोपण अभियान चलाया जाता है ता कि न केवल सैक्टर 29 अपितु सम्पूर्ण फरीदाबाद और नेशनल कैपिटल रीजन में बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर एक सीमा तक नियंत्रण किया जा सके। सराय ख्वाजा फरीदाबाद के प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि आरडब्ल्यूए (हुड्डा) सेक्टर 29 से सुबोध नागपाल एवम अन्य सहभागियों ने कम्युनिटी सेंटर में छायादार प्लांट्स रोपे। उल्लेखनीय है कि आर डब्लू ए महासचिव सुबोध नागपाल सदैव पौधरोपण जैसे पुनीत कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं।
नागपाल जी, जे आर सी एवम एस जे ए बी के सहयोग से गत वर्षो में सैक्टर 29 के पार्कों और कम्युनिटी सेंटर में विभिन्न अवसरों पर गहन पौधरोपण किया है सैक्टर 29 की आर डब्लू ए सैक्टर के सभी नागरिकों के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण और से नो टू प्लास्टिक अभियान बहुत सतर्कता से चला रही है। रविंद्र कुमार मनचंदा और सुबोध नागपाल ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि सभी सैक्टर को स्वच्छ बनाने में सहयोग दें तथा पीने योग्य जल का दुरुपयोग न करें एवम जल को व्यर्थ करने से बचें। स्वच्छ जल का प्रयोग गाड़ी, फर्श, रैंप आदि धोने में न करें। जल बचाएं क्योंकि प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन, भूजल स्तर का निरंतर नीचे जाना, बढ़ता प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग आदि के लिए हम सभी उत्तरदायी हैं। हमें रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को प्रत्येक भवन में लगाना होगा। मनचंदा ने कहा कि हम सभी संकल्प लें कि हम प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधरोपण कर पौधों को संतान की भांति पालेंगे तभी हम जल, वायु और मृदा को स्वच्छ रूप में पा सकते है।
रविंद्र कुमार मनचंदा ने पौधरोपण अभियान में सहयोग करने के लिए आर डब्लू ए महासचिव सुबोध नागपाल, एस के सिंगला, हिंदु जन जागृति समिति के पंजाब और हरियाणा राज्य के समन्वयक श्री सुरेश मुजाल जी व हिन्दू जन जागृति समिति की रण रागिणी श्री मती संदीप कौर, जीवन शर्मा, सुरेश भैया, संदीप दीदी व सरोज गुप्ता सहित सभी नागरिकों का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।
