
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद शाखा – फरीदाबाद द्वारा बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2024 तक बाल भवन में आयोजित किया गया । हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव डॉक्टर सुषमा गुप्ता के नेतृत्व में पूरे हरियाणा राज्य में बाल दिवस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । आज जिला फरीदाबाद में पांच दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगोताओं का समापन दिन था । आज इन प्रतियोगोताओं का शुभारंभ डॉ सुषमा गुप्ता, मानद महासचिव , हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ ने दीप प्रज्वलित करके किया।
मुख्य अतिथि डॉ सुषमा गुप्ता, मानद महासचिव महोदया का स्वागत मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी श्री कुशमंदर यादव व श्री उदय चन्द लेखाकर ने गुलदस्ता देखकर स्वागत किया । विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बिजेंद्र सौरोत, सचिव रैड क्रॉस सोसाइटी उपस्थित रहे । श्री उदय चन्द, लेखाकर ने गुलदस्ता देकर विशिष्ट अतिथि श्री बिजेन्द्र सौरोत, सचिव रैड क्रॉस सोसाइटी का स्वागत किया। श्री उदय चन्द ने बताया की बाल दिवस के उपलक्ष में 21 प्रतियोगिताएं जो की 46 ग्रुप में आयोजित की गयी जो 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आयोजित की गयी। ये प्रतियोगिताएं जिला स्तर पर आयोजित की गई हैं। इसमें प्रथम व द्वितीय विजेता बच्चे जोनल लेवल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
आज लगभग 200 स्कूल के 1000 बच्चों ने भाग लिया । 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक कि गयी जिला स्तरीय प्रतियोगोताओं में लगभग 3500 बच्चों ने भाग लिया। आज दिनांक 19 अक्टूबर को क्लासिकल सोलो डांस ग्रुप- 2, 3, व 4, फन गेम्स ग्रुप- 3, वन एक्ट प्ले ग्रुप-4, कार्ड मेकिंग ग्रुप – 1, क्ले मॉडलिंग ग्रुप- 1व 2, हैंड राइटिंग (अंग्रेजी व हिंदी) ग्रुप-1 व 2, दिया कैंडल डेकोरेशन ग्रुप – 2, स्केचिंग ऑन दी स्पॉट ग्रुप – 2, 3 व 4 , पोस्टर मेकिंग ग्रुप – 2, 3 व 4, थाली क्लश डेकोरेशन ग्रुप- 3 व 4 तथा रंगोली कम्पटीशन ग्रुप – 3 व 4 का आयोजन किया गया।इस अवसर पर माननीया मानद महासचिव डॉ सुषमा गुप्ता ने बच्चों को संदेश दिया की जिला बाल कल्याण परिषद बच्चों के लिए उनके प्रतिभा को निखारने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान कर रही है जिसका उद्देश्य है बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारा जा सके ।
माननीया मानद महासचिव डॉ सुषमा गुप्ता ने यह भी संदेश दिया कि केवल पोजीशन मायने नहीं रखती बल्कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही बड़ी जीत होती है। उन्होंने बताया की हर बच्चे को बड़ा सपना देखना चाहिए । उन्होंने आवाहन भी किया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की इस तरह की प्रतियोगोताओं में बच्चों को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए जिससे बच्चों का मानसिक स्तर पर भी विकास हो सके । निर्णायक मंडल की भूमिका श्री वीरभान प्रिंसिपल, श्री आर डी घोष इंजीनियर, श्री सुखबीर सिंह दहिया, श्री संदीप कुमार, श्री विनोद बैंसला, श्रीमति अंशुल मिगलानी, श्री देवेंद्र गॉड, श्री रूप किशोर प्रिंसिपल, श्री विक्रम सिंह, श्रीमती मनीषा, श्री मनोज शास्त्री, श्री रविकान्त मुख्याध्यापक, श्री सुनील नागर, श्री संजय कुमार मिश्रा, श्रीमती मोनिका तनेजा, श्री बॉबी गुप्ता, व श्रीमती भारती शर्मा ने निभाई ।
इन प्रतियोगिताओं के नोडल अधिकारी श्री रविंद्र कुमार प्रिंसिपल व श्री बांके बिहारी ने सभी बच्चों को को भी अपना संदेश दिया और बताया कि कोई भी प्रतियोगिता छोटी नहीं होती सभी बच्चों को इनमें भाग लेना चाहिए। स्टेज कन्वेनर की भूमिका श्रीमती गीता सिंह आजीवन सदस्य व श्रीमती अंजू यादव आजीवन सदस्य ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से निभाई। आजीवन सदस्य के रूप में श्री लाखन सिंह लोधी व श्री महेश रावत उपस्थित रहे।
श्री उदय चंद लेखाकार ने इस कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का अभिनंदन किया । इस अवसर पर कार्यक्रम में बाल भवन स्टाफ से श्री मांगेराम, श्री सुमित शर्मा, श्रीमती राधा लखानी, श्रीमती सुनीता, श्रीमती मीना खत्री, श्रीमती सुमन, श्रीमती कंचन, मिस कोमल, श्रीमती मनीषा, श्री गजेन्द्र, श्रीमती अर्चना, इत्यादि उपस्थित रहे । श्री उदय चन्द लेखाकर ने बताया कि जिला स्तर पर सभी विजेता बच्चों को बाल दिवस समारोह पर जिला फरीदाबाद के उपायुक्त महोदय सम्मानित करेंगें।




