
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / ‘हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ’ का “25 वा रजत जयंती
उत्सव” विवेकानंद सभागार, जे. सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एवं
टेक्नोलॉजी, फरीदाबाद में आयोजित किया गया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ‘हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ’ के प्रदेश अध्यक्ष एवं
अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण, आई. ऐ. एस. एवं विशिष्ट अतिथि
वाईस चेयरमैन – वाको इंडिया किकबॉक्सिंग महासंघ श्रीमती सोनल गोयल आईएएस एवं जे. सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एवं टेक्नोलॉजी के वाईस चांसलर
प्रोफ. एसके तोमर उपस्थित थे.
इस अवसर पर एकॉर्ड सुपरस्पेशलटी हॉस्पिटल फरीदाबाद के चेयरमैन डॉ युवराज
कुमार, अग्रवाल कॉलेज बलभगढ़ के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता,
वर्तमान प्रिंसिपल डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, एवं हरियाणा ओलिंपिक संघ के
कार्यकारिणी सदस्य श्री राजकमल ढांडा, एवं अन्य अतिथियों में अमृता
हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम गणपति, भारत विकास परिषद्
केशव शाखा के अध्यक्ष श्री मनीष मित्तल, श्री रमेश बंसल, श्री सुरेंदर
कौशिक, श्री एस. के. मित्तल, श्री तुषार मंगला एवं मनमोहन गुप्ता विशेष
रूप से उपस्थित थे.
‘हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ’ के संस्थापक महासचिव श्री संतोष कुमार अग्रवाल
ने बताया की हरियाणा में किकबॉक्सिंग खेल की शुरुआत वर्ष 1999 में इसका
प्रदेश स्तर का संगठन बनाकर की गई थी और यह गर्व का विषय है की अब इसको
सफलतम 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं.
आनंद मोहन शरण ने कहा की इन 25 वर्षों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने
किकबॉक्सिंग में अनेकों उपलब्धि हासिल की हैं, श्री शरण ने अपने 25
वर्षों के ‘हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ’ कार्यकाल एवं इसकी शुरुआत के पहलू
को भी याद किया.
श्रीमती सोनल गोयल आई. ऐ. एस. ने अपने सम्बोधन में कहा की युवाओं के यह
एक बेहतरीन खेल हैं, इस खेल के माध्यम से फिज़िकल फिटनेस एवं आत्म रक्षा
आसानी से की जा सकती है. श्रीमती गोयल ने सभी को अपनी शुभकामनायें दी.
इस रजत जयंती कार्यक्रम के शुभ अवसर पर प्रदेश के वर्ष 2024-25 के दौरान
राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं में भाग लेकर उत्कृष्ट
प्रदर्शन करने वाले लगभग 150 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित
किया गया.
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले खिलाडियों में सुश्री सौम्या
भारद्वाज, रिद्धिमा कौशिक, साँची कीना, विधिका कौशिक, देवांश सेहरावत,
श्रद्धा रंगढ़, मनीषा देवी, सुधीर सक्सेना, अर्चित बंसल, सागर, रोहित खान
एवं मधु कुमारी शामिल हैं.
