
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डीसी विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आज वीरवार को स्थानीय खेल परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती पर 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान चलाया गया।
खेल परिसर सेक्टर-12 में आयुष और खेल विभाग के अधिकारियों के साथ अध्यक्षता जयपाल शास्त्री सदस्य हरियाणा योग आयोग ने की।वहीं हरियाणा योग आयोग द्वारा 12 जनवरी स्वामी दयानन्द जयन्ती से 14 महर्षि दयानन्द जयन्ती तक हरियाणा को योगमय बनाने के लिए चलाये जा रहे 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान की शुरुआत की है।
सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन सर्दी के मौसम के मद्देनजर खेल परिसर सेक्टर-12 के इंडोर स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष पर 12 जनवरी को सायं 4 से 5 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें 500 लोगों ने भागीदारी की। सूर्य नमस्कार समारोह के सफल आयोजन के लिए जिला आयुर्वेद अधिकारी अजीत सिंह यादव की पूर्ण सहमति रही।
75 लाख सूर्य नमस्कार में योग स्पेशलिस्ट विकास आयुष विभाग, आयुष योग सहायक अरुणा, अंकुर दीप,स्वामी सुरेन्द्रानन्द एवं खेल विभाग के अतिरिक्त जिला खेल अधिकारी धर्मेंद्र सिंह और अंकुर सिंह जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट ने मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
75 लाख सूर्य नमस्कार लिंक पर रजिस्ट्रेशन करने लिंक पर क्लिक www.75lakhsuryanamaskarh किया गया है
