
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के प्रांगण में आज दिनांक 20 दिसंबर 2022 को विशाल नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर एवं स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन लायंस क्लब फरीदाबाद ग्रेटर व डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र फरीदाबाद के सहयोग से अग्रवाल महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस इकाइयों के द्वारा किया गया l
स्वास्थ्य जांच शिविर में महाविद्यालय के 137 शिक्षक, गैर-शिक्षक व छात्रों ने नेत्रों, मधुमेह व रक्तचाप की जांच कराई l स्वास्थ्य वार्ता ने मंच का संचालन महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस की काउंसलर श्रीमती पूजा ने किया l
महाविद्यालय के रेड क्रॉस के कोऑर्डिनेटर व इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह जी ने आए हुए अतिथियों का मौखिक स्वागत किया व यूथ रेड क्रॉस के मोटो स्वास्थ्य, सेवा व मित्रता का सत्यापन करने के लिए वर्ष भर में होने वाली गतिविधियों से सभी को अवगत कराया, उन्होंने बताया कि पहला सुख निरोगी काया होता है और इसीलिए प्राचार्य जी के निर्देशन से समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी जांच शिविर में वार्ताएं कराई जाती हैं l महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी ने अपने संबोधन में कहां की यूथ रेड क्रॉस में हमारा महाविद्यालय स्वास्थ्य, सेवा, मित्रता के साथ-साथ पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखते हैं व पर्यावरण के संरक्षण के लिए समय-समय पर गतिविधियां आयोजित की जाती हैं l प्राचार्य ने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है जो छात्रों को लक्ष्य प्राप्ति में मदद करता हैं l
स्वास्थ्य शिविर के मुख्य अतिथि रहे लायन श्री के.एम. गोयल जी ने अपने संबोधन में भी स्वास्थ्य को ही प्राथमिकता दी और बताया कि हमारे स्वास्थ्य की जांच बार-बार होती रहनी चाहिए ताकि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या का बढ़ने से पहले उसका उपचार किया जा सके l
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में लायन एन.के. गुप्ता, लायन अनिल अरोड़ा, लायन भगवान दास, लायन मनमोहन सिंह जी, लायनजय प्रकाश गुप्ता, अध्यक्ष लायन विनय गुप्ता, लायन विजय सिंगला जी व महाविद्यालय के प्रवक्तागण डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. रेखा सिंह, डॉ. सारिका, डॉ. इनायत चौधरी, डॉ. डिंपल गोयल व श्री लवकेश मौजूद रहेl यूथ रेड क्रॉस की दूसरी इकाई के काउंसलर श्री सुभाष जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन कियाl
