फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुरुग्राम के विधायक श्री सुधीर सिंगल जी रहें l इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम दशहरा ग्राउंड में आयोजित किए गए, जिसमें- मार्च पास्ट, डम्बल, बैंड और अनेक सांस्कृतिक प्रोग्राम थे l

मार्च पास्ट में बल्लभगढ़ की पुलिस अधिकारी,महाविद्यालय और विद्यालय की एनसीसी व एनएसएस की अनेक टीमों ने हिस्सा लियाl जिसमें अग्रवाल कॉलेज के एनसीसी कैडेट ने मार्च पास में अच्छा प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया l महाविद्यालय से एनसीसी की एक प्लाटून जिसमें 21 कैडेट रहें l टीम का नेतृत्व कैडेट कैप्टन श्रेयित सोम ने किया l
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के प्रधान श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता ने, महासचिव श्री दिनेश कुमार गुप्ता ने, प्राचार्य डॉक्टर संजीव कुमार गुप्ता ने सभी एनसीसी कैडेट और एएनओ को बधाई दी l