
फरीदाबाद : 6th ऑल इंडिया रविंद्र फागना अंडर -17 क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच स्मार्ट क्रिकेटर्स अकादमी और गुलाब क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया । यह मुकाबला पाली रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेला गया . इस मौके पर बी.सी.सी.आई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40 – 40 ओवर का था और यह मैच स्मार्ट क्रिकेटर्स अकादमी ने गुलाब क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराया । गुलाब क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्यण लिया । गुलाब क्रिकेट अकादमी टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 33. 2 ओवर में 10 विकेट पर 129 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए सागर ने 26 रन , अरिन ने 14 रन , पीयष ने 12 रन बनाए | स्मार्ट क्रिकेटर्स अकादमी टीम की और से गेंदबाजी करते हुए जय कटारिया और आदित्य यादव ने 3 – 3 विकेट , यश कटारिया और चित्रेश व् युग ने 1 – 1 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मार्ट क्रिकेटर्स अकादमी ने 26.5 ओवर में 4 विकेट पर 130 रन बनाकर जीत हासिल की । टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए करण यादव ने 42 रन , बीके ने 36 रन , युग ने 26 रन बनाए । गुलाब क्रिकेट अकादमी टीम की और से गेंदबाजी करते हुए बादल ने 2 विकेट ली , विनय और गौरव ने 1 – 1 विकेट ली .इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आदित्य यादव को दिया गया (स्मार्ट क्रिकेटर्स अकादमी)
