
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
स्त्री शक्ति पहला समिति संस्था द्वारा संचालित सावित्री कमलनयन बजाज स्किल डेवलपमेंट सेंटर फरीदाबाद में 20 गांव की 100 से ज्यादा महिलाओं व लड़कियों को सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर और कंप्यूटर प्रशिक्षण के सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौधरी सुरेंद्र तेवतिया चेयरमैन थे। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और लड़कियों से मुखातिव होते हुए कहा कि सावित्री कमलनयन बजाज स्किल डेवलपमेंट सेंटर के द्वारा हमारे पृथला विधानसभा क्षेत्र में 20 गांवों कि महिलाओं , बच्चियों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत ही अच्छे रोजगारपरख कार्यक्रम किया जा रहे हैं और समाज को जितनी ज्यादा से ज्यादा प्रशंसा सावित्री कमलनयन बजाज स्किल डेवलपमेंट सेंटर की करनी चाहिए। वह कम होगी। उद्योगिक बजाज परिवार आजादी से लेकर आज तक देश के हित में काम करता आ रहा है।
समाजसेवी पूनम सिनसिनवार को भी हम फरीदाबाद में पिछले 23 वर्ष से लगातार समाज हित के काम करते हुए देख रहे हैं वह काबिले तारीफ है। इस अवसर पर संस्था की फाऊंडर समाजसेवी पूनम सिनसिनवार ने आए हुए मुख्य अतिथि चौधरी सुरेंद्र तेवतिया जी व वरिष्ठ अतिथि चौधरी किशन सिंह चहल जी किसान संघर्ष समिति आईएमटी फरीदाबाद का फूल माला और गुलदस्ते देकर स्वागत किया और उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों और बहन बेटियों को बताया कि संस्था पिछले 23 वर्षों मे 50 से ज्यादा गांव में महिलाओं और बाल बच्चों के विकास के लिए काम कर चुकी है और अभी संस्था का फरीदाबाद के पृथला विधानसभा की 20 गांव में महिलाओं बच्चों के सामाजिक उत्थान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। संस्था की बहन बेटियों ने अपने स्वागत गीत,डांस प्रोग्राम जिसमें हरियाणवी लोकगीत गाकर उपस्थित जनता जनार्दन का दिल जीत लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हरीश धनकर,योगिता रीता,रानी,मीनाक्षी, ज्योति, ज्योति टोंगर,सोनिया धनकर, संगीता राय ,पूनम बैरवा, मंजू, आदि मौजूद थे।
सावित्री कमलनयन बजाज स्किल डेवलपमेंट सेंटर में 100 से अधिक लाभार्थिओ को प्रशिक्षण उपरांत प्रमाणपत वितरित किए गए।
