
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
साई धाम सेक्टर 86 में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथि अजय गौड मुख्य मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव एवं अमित मान, सिटी मजिस्टेट फरीदाबाद का भव्य स्वागत अंगवस्त्र पहना कर किया गया। अजय गौड ने साई धाम द्वारा गरीब परिवार के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ भोजन, वर्दी, किताबें-कापियाँ, स्वास्थ सेवाएं व पर्यटन इत्यादि की सुविधाएं देने की प्रशंसा की।
साथ ही जेईई एडवांस 2023 परीक्षा उर्तीण कर आईआईटी में अपना स्थान सुनिश्चित करने वाले शिरडी साई बाबा स्कूल के एक गरीब छात्र संदीप को शुभकानाएं देते हुए उन्होंने साई धाम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मोतीलाल गुप्ता का धन्यवाद किया और कहा कि उनके प्रयासों से ही ये गरीब छात्र शिक्षा से सुसज्जित हो पाएं हैं। सिटी मजिस्टेट अमित मान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों सौभग्य है कि आप को डॉ. गुप्ता जैसे अभिभावक का सानिध्य मिला। डा. गुप्ता द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने प्रशासन द्वारा हर संभव सहायाता का आशवासन भी दिया। डॉ. मोतीलाल गुप्ता ने एक अनाथ छात्र जय प्रकाश तोमर का उदाहरण देते हुए बताया कि सही मार्ग दर्शन और शिक्षा मिलने से आज जय प्रकाश भारतीय सेना में सेवारत है।
संस्था ने 20 गांव जिसमें 10 फरीदाबाद व 10 पलवल जिले के गांव गोद लिये है। जहां पर सेनिटरी नैपकिन ग्रामीण महिलाओं को पूरे वर्ष निःशुल्क वितरित किये जा रहे हैं। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डा० मोतीलाल गुप्ता ने अपने संदेश में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमें सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि दहेज प्रथा जैसी बुराईयों को रोका जा सके। उन्होंने कन्याओं की शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि कन्याओं को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
संस्था द्वारा जोड़ों को घर-गृहस्थी के लिए हर प्रकार का घरेलू सामान जैसे सिलाई मशीन, गैस चूल्हा, बर्तन, कपड़े, बिस्तर, फोल्डिंग बैड इत्यादि दिया गया। संस्था द्वारा जोड़ों को घर-गृहस्थी के लिए हर प्रकार का घरेलू सामान जैसे सिलाई मशीन, गैस चूल्हा, बर्तन, कपड़े, बिस्तर, फोल्डिंग बैंड इत्यादि दिया गया । अतिथियों ने साई धाम के इस आयोजन की हृदय से प्रशंसा की। कार्यक्रम में बीएनआई संस्था आए कर्नल गुप्ता ने विद्यालय को कोडिंग और रोबोटिक लेब का उपहार देते हुए कहा कि आने वाला युग कोडिंग और रोबोटिक का है। छात्रों को इससे बहुत सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में शिरडी साई बाबा स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन आजाद शिवम दीक्षित और संदीप सिंघल ने किया। प्रधानाचार्या बीनू शर्मा ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया।
