
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
निशुल्क नेत्र जांच का कैंप में 80 से ज्यादा लोगों ने अपनी नेत्र जांच कराई एवं चार लोगों का निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया गया । संस्था द्वारा लोगों को निशुल्क दवाई एवं चश्मे भी वितरित किए गए ।
संस्था के संस्थापक नरेंद्र जैन ने बताया की संस्था कई वर्षों से इस तरह के कैंपों का आयोजन कर रही है एवं निःशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन कर रही है ।
कैंप में जतिन प्रधान , ब्रह्मानंद शर्मा, शोभित शर्मा ,पंडित विनय शास्त्री, अनीश का विशेष योगदान रहा ।
