
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / ग्रीनफील्ड कॉलोनी में स्थित श्री रामलीला दशहरा समिति ने इस वर्ष भव्य रामलीला व दशहरा पर्व का आयोजन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का श्री राम लीला दशहरा समिति के अध्यक्ष अजय गोयल, संयोजक अशोक गोयल, महामंत्री बिट्टु बिंदल, कोषाध्यक्ष अरविंद यादव, योगेश बिंदल, प्रतीक आहूजा, नीरज कंसल, सुरेंद्र अग्रवाल, अनीता शर्मा, आकाश गुप्ता, शुभम अग्रवाल, हरीश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मंच पर स्वागत किया।
श्री राम लीला दशहरा समिति के सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री गुर्जर ने मंच से इस भव्य दशहरा पर्व के आयोजकों की प्रशंसा की और ग्रीन फील्ड कॉलोनी के सभी निवासियों को अपना प्रतिनिधि सरकार में भेजने की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा जनसमूह को श्री राम जी के आचरण पर चल कर अपना जीवन सफल बनाने की प्रेरणा दी। श्री गुर्जर ने कॉलोनी वासियों विजय दशमी की बधाई एवं दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।दशहरे के मौके पर एक बार फिर से धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को सजीव करने का अद्भुत प्रयास साबित हुआ।
इस रामलीला का मंचन पिछले 8 दिनों में हुआ तथा दशहरा पर्व मनाया गया। जिसमें दिल्ली बदरपुर और फरीदाबाद के हजारों लोग रामलीला को देखने के लिए पहुंचे। जिसमें भगवान राम के जीवन की प्रमुख घटनाओं का नाटकीय प्रस्तुतीकरण किया जाता है।श्री रामलीला दशहरा समिति के अध्यक्ष अजय गोयल ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन पहले से भी बड़ा और भव्य था। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि युवा पीढ़ी को हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोडऩा है।
दशहरा में स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान भारी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की सफलता को और भी यादगार बना दिया। हर आयु वर्ग के लोग इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान राम की लीलाओं का आनंद लिया।
