फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी .ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में नए शिक्षण सत्र प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस पर बी.कॉम, बी वॉक रिटेल मैनेजमेंट एवं एम.कॉम.विभाग के छात्रों को महाविद्यालय के वातावरण, नियमों, पाठ्यक्रम और विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराया गया जिससे वो अपने आगामी शैक्षणिक जीवन के लिए तैयार हो सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने की | विशेष अतिथि के रूप में महाविद्यालय के एलुमिनाई पूर्व छात्र कॉरपोरेट मोटिवेशनल स्पीकर तरुण शर्मा व सी.एस. मीनाक्षी उपस्थित रहे ।
डॉ. भाटिया ने स्वागत भाषण में नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की उपलब्धियों, नियमों और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि महाविद्यालय का समय उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है जिसमें वो अपनी क्षमताओं का विकास कर सकते हैं। तरुण शर्मा ने अपने भाषण में विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का उदाहरण देकर प्रेरित किया व गुरु का जीवन में हमेशा सम्मान करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम संयोजिका डॉ. अर्चना सिंघल ने नई शिक्षा नीति के नए सत्र में क्रियान्वयन से छात्रों को अवगत कराया। डॉ. बिंदु रॉय ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, विभिन्न गतिविधियों, क्लबों और समितियों के बारे में जानकारी दी जिनमें भाग लेकर विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। आरती ने सभागार में उपस्थित सभ अतिथियों ,अध्यापकगणों व छात्रों विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। मंच संचालन डॉ. सुमन तनेजा के द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ. अंजू गुप्ता, डॉ. नरेंद्र दुग्गल, डॉ. जितेंद्र ढुल, डॉ.मीनाक्षी हुडा, डॉ. अंकिता, डॉ. रुचि अरोड़ा के साथ लगभग तीन सौ छात्र मौजूद रहे।