फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
पहली व दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद ओपन कॉउंसलिंग के पहले दिन रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में भारी भीड़ लग गई | विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए आवेदक सुबह महाविद्यालय के खुलने से पहले ही इकठ्ठा होना शुरू हो गए |

महाविद्यालय के गेट के बाहर आवेदकों की एक लंबी कतार नजर आई | महाविद्यालय के हेल्प डेस्क से जानकारी लेने के बाद आवेदक विभिन्न विभागों में जाकर अपना आवेदन कर रहे हैं |
महाविद्यालय द्वारा इन आवेदनों की मेरिट लिस्ट दोपहर बाद जारी कर दी जाएगी जिसे महाविद्यालय परिसर व महाविद्यालय की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा |