
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय और श्रीजा वेलफेयर ने साथ मिलकर विद्यार्थियों के लिए ब्यूटी एंड वैलनेस स्टार्टअप कोर्स का उद्घाटन किया । इस स्टार्टअप कोर्स की अवधि तीस दिन रहेगी | उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में आयकर विभाग की पूर्व प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अंजू दुआ जैमिनी ने शिरकत की ।
डॉ. दुआ ने विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को बताया कि स्टार्टअप भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य भारत में नवाचार व उद्यमिता के लिए एक मजबूत एवं समावेशी इकोसिस्टम का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि किस तरह स्टार्टअप न केवल व्यक्तिगत तौर पर बल्कि अर्थव्यवस्था को सामूहिक तौर पर भी प्रभावित करता है। महाविद्यालय में इस प्रोग्राम को शुरू करने में कॉलेज की प्राचार्य महोदया डॉ. अर्चना भाटिया का विशेष योगदान रहा है क्योंकि उन्होंने इस कोर्स को विद्यार्थियों के लिए फ्री कर दिया है।
कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने स्टार्टअप को लेकर अपने विचार विद्यार्थियों के साथ सांझा किये और उन्हें समझाया कि एक स्टार्टअप कोर्स के बाद वो कैसे अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं | डॉ. भाटिया ने महाविद्यालय में स्टार्टअप से जुड़े अन्य कोर्स भी जल्द लाने का वादा विद्यार्थियों से किया। इस कार्यक्रम की संयोजिका रेखा शर्मा तथा फैसिलिटेटर डॉ. प्रीति झा रहे। इस कार्यक्रम में डॉ निधि, डॉ ललित ढींगरा, आरती, कोर्स अध्यापिका सुनीता बियानी भी उपस्थित रहे।
