
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के छात्रों ने खेलो इंडिया के अंतर्गत किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में छह मेडल जीत कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया इनमें कोमल ने गोल्ड मेडल, भूमि शर्मा ने सिल्वर,पूजा,प्रीति और सुधा ने कांस्य पदक जीता ।
इस मौके पर महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. विजयवंती ने टीम कोच(चेतन तंवर,अंजली) व सभी विजेता बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दी व शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभागाध्यक्ष डॉ.नरेंद्र दुग्गल ने सफलता का कारण बच्चों की खेलों के प्रति लगन और सच्ची निष्ठा को माना ।
