
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में महाविद्यालय प्राचार्य के मार्गदर्शन में चुनावी साक्षरता क्लब द्वारा No Voter To Be Left Behind थीम पर एक मतदाता जागरूक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महाविद्यालय प्राचार्य ने इस अवसर पर कहा कि प्रत्येक को जाति धर्म से ऊपर उठकर नैतिक आधार पर मतदान करना चाहिए। राष्ट्रीय निर्माण में मतदान की भूमिका है और युवा शक्ति इसके लिए अहम है। सभी युवाओं को अपना वोट सोच समझकर प्रयोग करना चाहिए और आसपास के नागरिकों को भी अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल कर मतदान करने के लिए जागरूक करना चाहिए। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न नारों के साथ लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया:-
छोड़ो अपने सारे काम पहले चलों करो मतदान
वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है
करे राष्ट्र का जो उत्थान
करें उसी को हम मतदान।
घर-घर साक्षरता ले जाएंगे
मतदाता जागरूक बनाएंगे।
इस रैली के अवसर पर डॉ. रामचंदर, डॉ. मनोज शुक्ला, चुनावी साक्षरता क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. रितु व अन्य सदस्य एन.एस.एस. अधिकारी डॉ. शोभना गोयल, एन.सी.सी. अधिकारी सब लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा सैनी, श्री मनमोहन सिंगला, सहायक प्रोफ़ेसर अंग्रेजी विभाग सुभाष, शारीरिक शिक्षक डॉ. जगबीर सिंह आदि उपस्थित रहें।
