
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ और ग्रीन-O-टेक-इंडिया को फैकल्टी और छात्रों को ग्रीन प्रैक्टिस में शामिल करने और प्रेरित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
प्रिंसिपल डॉ. कृष्णकांत और श्री अमित कुमार, मैनेजर मार्केटिंग ग्रीन-O-टेक-इंडिया ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। एस.डी.जी क्लब के संयोजक डॉ. मनोज शुक्ला भी मौजूद रहे। डॉ. कृष्णकांत ने साझा किया कि यह संगठन छात्रों को कॉलेज से रद्दी कागजों को इकट्ठा करने में शामिल करेगा और इन रद्दी कागजों को रिसाइकिल करने के लिए ले जाएगा ताकि कार्बन डाइऑक्साइड, पानी, पेड़ और बिजली की बचत पर पर्यावरण का अनुकूल प्रभाव पड़े। डॉ. कृष्णकांत ने यह भी साझा किया कि एस.डी.जी. क्लब के छात्र स्वयंसेवक गोद लिए गए स्कूलों में रीसाइक्लिंग के लिए रद्दी कागज इकट्ठा करने के इस मिशन को आगे बढ़ाएंगे।
अमित ने बताया कि वे छात्रों को जलवायु संबंधी मुद्दों पर जागरूक करने के लिए परिसर में अन्य गतिविधियों का भी आयोजन करेंगे।
