
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / 25th रविंदर फागना सिल्वर जुबली कैश प्राइज मिक्स कॉरपोरेट कप टूर्नामेंट 2024–25, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। और यह मैच वीआरसीसी इलेवन ओर रॉयल स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। इस मैच में वीआरसीसी इलेवन ने रॉयल स्ट्राइकर्स को 77 रन से हराया। यह मैच 20 ओवर का था और रॉयल स्ट्राइकर्स ने पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वीआरसीसी इलेवन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 190 रन का लक्ष्य दिया। वीआरसीसी इलेवन की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहित खटकर ने 30 गेंदों में 5 चौके, 2 छक्के की मदद से 52 रन, रोहन नागपाल ने 10 गेंदों में 3 चौके, 2 छक्के की मदद से 29 रन बनाए। रॉयल स्ट्राइकर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए हरिंदर धवन, गब्बर ने 2–2 विकेट, अंशुल शर्मा, मोहित धवन और गौरव कनगोतृ ने 1–1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम रॉयल स्ट्राइकर्स ने 19.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। रॉयल स्ट्राइकर्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मरीगनक गर्ग ने 51 गेंदों पर 5 चौके, 3 छक्के की मदद से 51 रन, अंशुल शर्मा ने 17 गेंदों में 2 चौके की मदद से 17 रन बनाए। वी.आर.सी.सी इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए
सिद्धांत शर्मा ने 4 ओवर में 1 मेडन 18 रन देकर 3 विकेट, गांधी ओर अमनप्रीत सिंह ने 2–2 विकेट, तनिष्क, वैभव चौधरी और मोहित खटकर ने 1–1 विकेट लिया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच सिद्धांत शर्मा को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच मरीगनक को घोषित किया गया।
