
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पं. मूलचंद शर्मा जी और उनके बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने मोहना रोड स्थित गुप्ता होटल के पास चल रहे सीवर की सफाई के कार्य का जायजा लिया।
विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने मलेरना रोड और उससे लगती हुए 24 फुट रोड व अन्य गलियों में सीवर निकासी में एलिवेटेड पुल निर्माण के कारण दिक्कत आ रही थी ,उसी समस्या को दूर करने के लिए नए सीवर जैट पंप लगवाकर सीवर के गंदे पानी की निकासी का प्रबंध कराया।
इस मौके पर पार्षद योगेश शर्मा, पार्षद सोनू वैष्णव,मास्टर जयप्रकाश, सीएम विंडो एमिनेंट सदस्य राहुल गोयल,पीएल शर्मा और प्रदीप गुप्ता भी मौजूद रहे।
इस मौके पर सीवर की सफाई के कार्य में लगे हुए कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
