
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
हरियाणा विधानसभा चनाव की तारीख घोषणा होते ही जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की घोषणा करते जिला फरीदाबाद के सभी 6 हल्का के अध्यक्षों की घोषणा की। जिसको लेकर आज पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में मीटिंग रखी गई।
जिला अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहां की पार्टी हाई कमान ने विधानसभा का चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी कार्यकरता हल्का अध्यक्षों को अपना बायोडाटा दो दिन के अंदर दें। और चुनाव की तैयारी कर रहे हैं साथियों से भी आगामी चुनाव को लेकर चर्चाएं की गई।
इस मौके पर नवनियुक्त हल्का अध्यक्ष एनआईटी हाजी करामात अली, बड़कल से सुदेश ग्रोवर, फरीदाबाद से कुलवीर मालिक, बल्लभगढ़ से शोराज अधाना, पृथला से एडवोकेट राजेश रावत एवं पृथला हल्का के प्रभारी जग्गी मेंबर मोहना, पार्टी के जिला प्रवक्ता अनिल खुटेला का पार्टी पदाधिकारी ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ,तेजपाल डागर, धर्मपाल यादव ,बेगराज नागर , हातम अधाना,हरमीत कौर, प्रेम सिंह धनखड़ चित्रान्नयन ,अमर दलाल,भारत यादव, अरविंद भारद्वाज, मोहमद शरीफ, रविंद्र परासर, लोकेंद्र कलिरामन, जितेंद्र चौधरी, नाहर सिंह चौहान सहित पार्टी के पुराने कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।
