
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की 33वीं बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ के रूप में बाहर से प्रोफेसर एस.के. चक्रवर्ती, प्रोफेसर संदीप ग्रोवर, श्री रोमेश चौधरी, डॉ. रेखा गोयल एवं श्री विनोद मित्तल ने हिस्सा लिया। बैठक के प्रारंभ में प्राचार्य एवं आइक्यूएसी के अध्यक्ष डॉक्टर कृष्ण कांत ने सभी सदस्यों का स्वागत किया एवं विगत 6 महीनों में महाविद्यालय में हुई गतिविधियों एवं उपलब्धियों से सभी सदस्यों को अवगत कराया।
तत्पश्चात आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ मनोज शुक्ला ने बैठक के एजेंडा को सभी सदस्यों के सामने रखा जिस पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महाविद्यालय में क्रियान्वन पर चर्चा हुई। इसके अलावा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगामी सत्र (2022-2023) जनवरी से महाविद्यालय द्वारा प्रस्तावित 8 सर्टिफिकेट कोर्सेज
1. Universal Human Values & Professional Ethics
2. Stress Management by Yoga
3. Yogasana and Meditation
4. Shatkarma, Pranayam and Meditation
5. Bhav Sangeet
6. Yoga and Diet Management
7. Application of open Access E-Resources
8. Certificate Course in Sanskrit Language
के बारे में विस्तार से चर्चा हुई एवं उनको शुरू करने की सभी ने एकमत से संस्तुति की और 6 सर्टिफिकेट कोर्सेज का पाठ्यक्रम भी approve किया । अंत में आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ मनोज शुक्ला ने बाहर से आए हुए विशेषज्ञ एवं अन्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
