
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
शिक्षा निदेशालय हरियाणा सरकार के सहयोग से राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में दिनांक 9 दिसंबर 2022 को आयोजित एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के दिशा निर्देशन में अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम के बीएससी फिजिक्स ओनर्स तृतीय वर्ष के दोनो छात्रों मनविंदर और एकांश ने चुंबकीय कण त्वरक पर आधारित भौतिकी मॉडल प्रस्तुत किया । जिसके लिए टीम को 1000 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। यह मॉडल असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निशा गिल की देखरेख में मॉडल प्रस्तुत किया गया। अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने दोनों छात्रों को बधाई दी है और उनकी मेहनत की सराहना की है। प्राचार्य महोदय ने इसके लिए डॉ. संजीव गुप्ता और भौतिकी विभाग के अन्य सदस्यों को शुभकामनायें दीं ।
