
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
7th ऑल इंडिया रविन्द्र फागना अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का मैच रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया और यह लीग मैच वर्षा क्रिकेट अकैडमी और न्यू जनरेशन क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इस मैच में वर्षा क्रिकेट एकेडमी ने न्यू जनरेशन क्रिकेट एकेडमी को 275 रन से शिकस्त दी।
इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 40 ओवर का था और वर्षा क्रिकेट अकैडमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। वर्षा क्रिकेट अकैडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 320 रन का लक्ष्य दिया । वर्षा क्रिकेट अकैडमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सुनील ने 85 गेंदों पर 24 चौकों की मदद से 126 रन बनाए और निखिल ने 85 गेंदों पर 16 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 112 रन बनाए। न्यू जनरेशन क्रिकेट अकैडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपक ने 7 ओवर में 88 रन देकर 3 विकेट और राहुल और राघव ने 1/1 विकेट हासिल किये।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यू जनरेशन क्रिकेट अकैडमी ने 17.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 45 रन बनाकर ढेर हो गई। न्यू जनरेशन क्रिकेट अकैडमी की ओर से अमित ने 26 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से सार्वाधिक 19 रन बनाए।वर्षा क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए निखिल ने 1 ओवर में 1 रन देकर 3 विकेट, श्लोक ने 2.5 ओवर 2 मैडेन 0 रन देकर 3 विकेट और सौरभ,आदित्य,कार्तिक ने 1/1 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच निखिल कुमार को घोषित किया गया।
