
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
दलाल क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया और यह मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी और चैंपियन क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने चैंपियन एक्स एल क्रिकेट अकादमी को 6 रन से हराया। इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंद्र फागना ने बताया यह मैच 30 ओवर का था और रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन का लक्ष्य दिया ।
रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कनव शर्मा ने 69 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 28 रन, कुणाल गर्ग ने 28 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 19 रन बनाकर जीत हासिल की। चैंपियन क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य पांडेय ने 5 ओवर 26 रन देकर 3 विकेट, गौतम, लव, रुद्र भाटिया व ग्रन्थ ने 1/1 विकेट हासिल किये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए चैंपियन क्रिकेट अकादमी ने 23.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 130 रन बनाकर ढेर हो गई। चैंपियन क्रिकेट अकादमी की ओर से कबीर खान ने 50 गेंदों पर 8 चौको की मदद से 54 रन, और ईशान ने 28 गेंदों पर 3 चौकों और 1छक्के की मदद से 31 रन बनाए।
रवींद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए वंशज भाटिया ने 4.3 ओवर में 2 मैडेन, 18 रन देकर 6 विकेट, तनुष दुआ व जतिन अग्रवाल ने 2/2 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच वंशज भाटिया को घोषित किया गया।







