
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़ली के विद्यालय परिसर में जिला शिक्षाअधिकारी श्री राजेश खन्ना जी, जिला मोलिक शिक्षा अधिकारी श्री सुभाष चन्द्र भारद्वाज जी, खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती विजय बाला अहलावत जी, विद्यालय
प्राचार्य श्री गंगा विष्णु भारद्वाज जी के साथ झाड़ली पावर लिमिटडे द्वारा की गई चार दीवारी का कार्य (सफेदी के साथ) इन्हीं के द्वारा लगाया गया आर.आ. सिस्टम, वाटर कूलर एवम् इसके रखरखाव के लिए बनाया गये भवन का निरीक्षण करके विद्यालय को समर्पि त किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मोजूद रहा।
इसके अतिरिक्त एपीसीपीएल झाड़ली के द्वारा विद्यालय की छठी से बारहवी की सभी छात्राओं को साईकिल प्रदान कराना, प ्राचार्य कक्ष में प्राचार्य के लिए नई कुर्सी एवम् लम्बी मेज, दो सोफा सेट, 12 कुर्सियाँ प्रदान की गई। विद्यालय के लिए गादे रेज की 4 बड़ी अलमारी, बच्चो के बेठने के लिए 105 डयूल डैस्क, 12 बड़ी मेजें, कुल 26
कुर्सियाँ, 7 ब्लैक बार्डे , 15 कम्प्यूटर टेबल प्रदान की गई, जिन्हें भी तीनों अधिकारियों द्वारा निरीक्षण करके विद्यालय को समर्पि त किया गया।
श्री राजेश खन्ना जी, श्री सुभाष चन्द्र भारद्वाज जी, एवम् श्रीमती विजय बाला अहलावत जी, सभी ने विद्यालय के प्राचार्य श्री गंगा विष्णु भारद्वाज जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल श्री गंगा विष्णु भारद्वाज जी के प्रयासों के द्वारा सम्भव हों सका है। इसके लिए प्राचार्य श्री गंगा विष्णु भारद्वाज जी बधाई के पात्र है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़ली को संसाधन उपलब्ध कराने में जे. के सुपर सीमेंट झाड़ली द्वारा इनवर्टर के लिए दो बड़ी बैटरी उपलब्ध कराई गई, जिसके कारण बिजली ना होने की अवस्था में भी विद्यालय कार्या लय का कार्य निर्बाध गति से चलता है।
अपने प्रयासों की निरन्तरता में अप्रैल के प्रथम सप्ताह में अभी विद्यालय में एपीसीपीएल के द्वारा 15 कम्प्यूटर टेबल एवम् एससरीज के साथ, सीपीयू 5 किलो वाट का सोलर पेनल, विज्ञान प्रयोगशाला के लिए वैज्ञानिक उपकरण, एवम् स्टाफ सदस्यों के लिए नया शोंचालय बनकर तैयार हो जाएगा, जिसका कार्य शुरू हो चुका है। जिसे तीनों अधिकारियों ने देखा है तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री गंगा विष्णु भारद्वाज जी को पुनः बधाई देते हुए उनके द्वारा पत्राचार एवम् दूरभाष के द्वारा निरन्तर झाड़ली पावर लिमिटेड तथा एपीसीपीएल के अधिकारियों के साथ संपर्क बनाकर अति शीध्र कार्य कराने के लिए विशेष बधाई दी एवम् उनके दिल से कार्य कराने के लिए तथा विद्यालय में सुविधाएँ उपलब्ध करान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और गंगा विष्णु भारद्वाज जी को वास्तव में बधाई का पात्र बताया।
सत्र 2023-24 में एक ही विद्यालय में इतना कार्य कराने को लिए श्री गंगा विष्णु भारद्वाज जी को इस सत्र का मातनहेल खण्ड का ”नायक प्राचार्य “ बताया।
