
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
राजकीय महिला महाविधालय, फरीदाबाद की महिला प्रकोष्ठ के तत्त्वधान में दिनांक 31/10/2023 को “मेहंदी प्रतियोगिता” आयोजित की गयी। जिसमें महाविधालय की छात्राओं ने बड़े हर्ष – उल्लास के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बी. ए. तृतीय वर्ष की छात्रा शालू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी. काम.तृतीय वर्ष की छात्रा उन्नति एवं बी. ए. प्रथम वर्ष की छात्रा रिधि शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बी.काम.प्रथम वर्ष की छात्रा निशा एवं बी. ए. तृतीय वर्ष की छात्रा दीपाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रेशमा बी सी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने सांत्वना पुरष्कार प्राप्त किया। महाविधालय से वरिष्ठ प्राध्यापिका सतविंदर कौर, नीलम रानी एवं विजिया श्रीधर ने निर्णायक की भूमिका निभायी।
इस अवसर पर महाविधालय से प्राध्यापिका प्रीति रैना, पूजा सिंह, पूनम अल्मादी, सोनिया मिनोचा, मीनू श्योराण, ज्योति गुप्ता, प्रिया सैनी, दिवेश, महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी शीतल रानी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहें। महाविधालय के प्राचार्य श्री नरेंद्र कुमार ने प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रोत्साहन दिया एवं विजेता छात्राओं को बधाई दी।
