
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / राजकीय महाविद्यालय, फरीदाबाद में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में मतदान जागरूकता समारोह का आयोजन, आदरणीय प्राचार्या डॉ. रुचिरा खुल्लर के मार्गदर्शन एवं SVEEP प्रभारी डॉ. राजविंदर कौर के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में मतदान के महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा।
प्रातः 11:00 बजे सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को मतदाता शपथ दिलाई गई, जिसके माध्यम से उन्हें निष्पक्ष एवं जिम्मेदार मतदान के प्रति संकल्पित किया गया। शपथ ग्रहण के पश्चात महाविद्यालय परिसर से एक मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में विद्यार्थियों के साथ-साथ एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स तथा शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की तथा मतदान विषय पर प्रभावशाली एवं जागरूक स्लोगन तैयार किए। निर्णायक मंडल में डॉ उपासना, डॉ जोरावर एवं डॉ गिरिराज रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उमेश एमए प्रथम, मेघा बीएससी प्रथम (रसायन विज्ञान) एवं स्वाति एमए प्रथम (अर्थशास्त्र) क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वोटर्स क्लब सदस्यों डॉ. अंकिता, डॉ. उर्मिला पुष्कर एवं डॉ. अवनीश का विशेष योगदान रहा। इन सभी गतिविधियों के दौरान वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ प्रोमिला काजल, डॉ उपासना, डॉ मोनिशा चौधरी, डॉ रेणु सरदाना, डॉ कमल कुमार, डॉ सुदेश यादव, डॉ दीपिका लोगानी, डॉ राजेंद्र कुमार, डॉ मीनाक्षी रावत, डॉ ललित, डॉ सुरेश, डॉ विवेकानंद, डॉ जागृति, डॉ पवन, डॉ संवेदना, डॉ चारु एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे एवं आयोजन की गरिमा बढ़ाई।




