
हरीश भड़ाना
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी भूमि ग्राउंड फ़रीदाबाद पर खेला गया और यह मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली और विटैलिटी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने विटैलिटी क्रिकेट अकादमी को 10 रन से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया।
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने 35.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 214 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए हरीश भड़ाना ने 40 गेंदों पर 5 चौको और 4 छ्क्को की मदद से 59 रन, रोहन भाटी ने 30 गेंदों पर 2 चोक्को और 6 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए।
विटैलिटी क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए फरीद खान ने 6.4 ओवर में 1 मैडेन, 29 रन देकर 5 विकेट, निखिल ने 8 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट, सारांश कोछर व अतुल उपाध्याय ने 1/1विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए विटैलिटी क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 204 रन बनाकर हार गई।
विटैलिटी क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए फरीद खान ने 70 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 79 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक चौहान ने 8 ओवर में 1 मैडेन, 31 रन देकर 3 विकेट, लक्की छपराना, हर्ष फागना और हरीश भड़ाना ने 2/2 विकेट, विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच हरीश भड़ाना को घोषित किया गया।
