
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अंडर 12 पुशर्स प्रीमियर लीग 2023 का मैच सुशांत यूनिवर्सिटी के ग्राउंड गुरुग्राम पर खेला गया और लीग मैच मैं रविंदर फागना क्रिकेट अकैडमी और पुश क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मे रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पुश क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से शिकस्त दी।
इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 35 ओवर का था और पुश क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। पुश क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन का लक्ष्य दिया। पुश क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दर्श मेहरोत्रा ने 36 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से सर्वाधिक रन 29 रन बनाए इसके इलावा आदित्य ने 39 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 28 रन बनाए। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए वंशज भाटिया ने 7 ओवर में 30 रन, देकर 3 विकेट, अफ्फान मंसूरी ने 7 ओवर में 3 मैडेन 15 रन, देकर 2 विकेट, अनंत त्यागी और जोएल आहुजा 1/1 विकेट हासिल किये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रवींद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने 28.1ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर जीत हासिल की।
रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए करण चंदिला ने 84 गेंदों पर 12 चौको की मदद से 63 रन, कनव शर्मा ने 87 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 42 रन नाबाद (नोट आउट) बनाए। पुश क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए दर्श मेहरोत्रा व अभिनव सिंह ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच करण चंदिला और कनव शर्मा को घोषित किया गया।
