फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
एंजेल पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी मैदान फरीदाबाद में प्रैक्टिस मैच खेला गया यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी और एंजेल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया । इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने एंजेल क्रिकेट अकादमी को 3 विकेट से हराया I इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40 – 40 ओवर का था और एंजेल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्यण लिया । एंजेल क्रिकेट अकादमी टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 245 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ भाटिया ने 111 रन , देवांश ने 44 रन बनाए | रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की और से गेंदबाजी करते हुए आशीष भाम्बी ने 3 विकेट , ऋषभ ने 2 विकेट , वंशज और जतिन ने 1 – 1 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने 34.2 ओवर में 7 विकेट में 246 रन बनाकर जीत हासिल की I टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए ओम कुमार ने 54 रन , पार्थ ने 35 रन , वैश ने 32 रन , सागर ने 30 रन बनाए । एंजेल क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए अल्फ़ेज़ खान ने 3 विकेट , कशिश और अक्षय ने 1 – 1 विकेट ली I इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आशीष भाम्बी को दिया गया ( रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
