
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-15 क्रिकेट टूर्नामेंट रविंदर फागना क्रिकेट कृष्णा मिर्जापुर ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच करनाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली के बीच खेला गया। इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने करनाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर को 4 विकेट से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
करनाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन का लक्ष्य दिया । करनाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए भव्या मलिक ने 89 गेंदों पर 17 चौकों और 1 छक्के की मदद से 113 रन, पार्थ शर्मा ने 42 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए दक्ष अंबावत, अशीष बांबी, बादल रावत, वैभव अंबावत व विनय चौधरी ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने 36.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 215 रन बनाकर जीत हासिल की। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से प्रांशु सोरोत ने 54 गेंदों पर 8 चौको की मदद से 58 रन, दिपांशु शर्मा ने 44 गेंदों पर 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए।
करनाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रियवरत ने 8 ओवर में 1 मैडेन, 36 रन देकर 3 विकेट, प्रयांश चौधरी, आदित्य शर्मा और भव्या मलिक ने 1/1 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच प्रांशु सोरोत को घोषित किया गया।
