
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ के “सेंटर फॉर करियर काउंसलिंग ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट” के तत्वाधान में 11.05.2023
को मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। जॉब फेयर का आयोजन श्री देवेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष, अग्रवाल कॉलेज
व प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता के संरक्षण में किया गया था।
जॉब फेयर का आयोजन डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, प्रभारी विंग –III व निदेशक सेंटर फॉर करियर काउंसलिंग ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट एवं संयोजिका डॉ. शिल्पा गोयल, डीन, प्रबंधन विभाग के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस जॉब फेयर का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को रोजगार देना था । इस मेला में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह की नौकरियों के अवसर दिए गए। इस जॉब फेयर में 30 से अधिक कंपनियां ने हिस्सा लिया। विभिन्न कम्पनीज जैसे Victora Tools, Picl, Nirvaan Global IT , Infimind , Quess Corp ,Team Leas, Extension Technology Pvt. Ltd. , Tech Mahindra, Cogent, Muthoot Finance etc. ने छात्रों का साक्षात्कार किया व नौकरी के अवसर प्रदान किए । रोजगार मेला यूजी और पीजी के छात्रों के लिए आयोजित किया गया था । इस रोजगार मेले की तैयारी कुछ दिन पूर्व ही शुरू हो गयी थी ।
छात्रों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भी अपना पंजीकरण कराया। इस मेले का आयोजन सुबह11:00 बजे से किया गया। छात्रों के लिए ऑफ लाईन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था की गई । इस मेले में अलग अलग कोर्सेज जैसे बी ए , एम .ए , एम. कॉम , एम. एस. सी बी.एस.सी ,बी.कॉम, बी. सी .ए, बी. बी.ए के फाइनल ईयर विद्यार्थियों ने अपनी योग्यता दिखाई ।
जॉब मेले में छात्रों को एक लाख से 3.50 लाख रुपए तक के जॉब ऑफर हुए थे । इस मेले में लगभग 350 छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिनमे से 290 छात्रों को विभिन्न कंपनियों ने अलग अलग पदों पर चयनित किया। सभी कम्पनीज का चयन करने का तरीका अलग था। छात्रों को संबोधित करते हुए विभिन्न एचआर ने विभिन्न प्रक्रियाओं का पालन किया जैसे टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन, आदि।
यह कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस जॉब फेयर के माध्यम से कई पदों पर कैंडिडेट्स की भर्ती की गयी जैसे मैनेजर, टेली कॉलर, टेक्निकल असिस्टेंट, सॉफ्टवेयर टेस्टर, सॉफ्टवेयर डेवलपर बी डी एग्जीक्यूटिव। इस जॉब फेयर में डॉ गीता गुप्ता, डॉ सचिन गर्ग , डॉ रेखा सैन, मैडम नेहा गोयल , प्रिया अरोड़ा व श्री सुभाष मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सीईईपी की पूरी टीम ने कार्यक्रम का संचालन किया। सीईईपी प्रमुख श्री मनोज सिंह, सोनिया व अंकिता के मार्गदर्शन में यह जॉब फेयर सफल रहा। साक्षात्कार के अन्य परिणाम अभी प्रतीक्षित हैं।







