
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद व आबकारी विभाग पलवल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला पलवल के कैम्प पलवल में खुले शराब ठेके पर शराब लाइसेंसी द्वारा बिना होलोग्राम के शराब बेचकर सरकार के राजस्व का नुकसान किया जा रहा है।
इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम तैयार की गई। इस सम्बंध में अभिषेक AETO व अशोक कुमार आबकारी निरीक्षक के साथ जवाहर केम्प कॉलोनी के नाम से चल रहे शराब ठेके का औचक निरीक्षण किया गया। यह शराब ठेका K K एंड कंपनी फर्म के नाम से खोलना पाया गया। निरीक्षण के दौरान शराब ठेके में रखी शराब की बोतलों के होलोग्राम चैक किये गए। निरीक्षण पर शराब ठेके में विदेशी शराब की 82 बोतलें रेड लेबल मार्का बिना होलोग्राम के रखी पाई गई। आबकारी अधिकारियों द्वारा इन IFL की 82 बोतलों को अपने कब्जे में लिया गया। बिना होलोग्राम की शराब बेचने के सम्बंध में शराब लाइसेंसी के खिलाफ ब्रीच ऑफ एक्साइज के तहत नियमानुसार की जाकर जुर्माना निर्धारित कराया जाएगा।
