अयहिका डब्ल्यूटीटी में खेलती हुई
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
भारतीय पैडलर मानव ठक्कर और अयहिका मुखर्जी ने मंगलवार को गोवा के मापुसा के पेड्डेम इंडोर स्टेडियम में जारी डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर गोवा 2024 में अपने अभियान की शुरुआत आसान जीत के साथ की।

मानव ने सीधे गेमों में अंशुमन अग्रवाल की चुनौती को 3-0 (11-7, 11-4, 11-4) से समाप्त कर पुरुष एकल – क्वालीफाइंग राउंड 3 -में प्रवेश किया, जहां उनका सामना सेनेगल के इब्राहिमा डियाव से होगा।
महिला एकल वर्ग में, अयहिका मुखर्जी ने क्वालीफाइंग राउंड 2 में सयाली वानी को 3-0 (11-9, 11-2, 12-10) से हराया, जबकि पोयमंती बैस्या ने पृथा प्रिया वर्तिकर को क्वालीफाइंग राउंड 1 में 3-0 (12-10, 11-7, 11-7) से हराया।
इस बीच, अचंता शरथ कमल और सानिल शेट्टी को पुरुष एकल – क्वालीफाइंग राउंड 2 में हार का सामना करना पड़ा और इस तरह ये दोनों टूर्नामेंट से बाहर हो गए। शरथ कमल दक्षिण कोरिया के कांग डोंगसू के खिलाफ 2-3 (11-6, 12-10, 4-11, 15-17, 3-11) से हार गए, जबकि अल्जीरिया के मेहदी बौलोसा ने सानिल शेट्टी को 3-2 (14-12, 11-9, 11-13, 7-11, 11-6) से हराया।
टूर्नामेंट का आयोजन सह-मेजबानी टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के मार्गदर्शन में स्तूपा स्पोर्ट्स एनालिटिक्स और अल्टीमेट टेबल टेनिस द्वारा किया जा रहा है।
मिश्रित युगल वर्ग में, मानुष शाह और दीया चितले ने सिंगापुर जोड़ी क्वेक इजाक और झोउ जिंगी को सीधे गेम में 3-0 (11-4, 11-7, 11-6) से हराया, जबकि श्रीजा अकुला और स्नेहित सुरवज्जुला ने सिंगापुर के पैंग कोएन और वोंग रु को 3-1 (11-9, 13-11, 7-11, 11-8) से हराकर क्वालीफाइंग राउंड 2 में प्रवेश किया।
फैन्स BookMyShow से अपने टिकट बुक करके विश्व स्तरीय एक्शन का आनंद ले सकते हैं।
टीवी पर टूर्नामेंट को सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एसडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एचडी चैनल पर लाइव और सोनी लिव ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है।