
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन से भारत को विश्व विजेता बनाने वाली टीम की सदस्य, हरियाणा की लाडली बिटिया शेफाली वर्मा से आज संत कबीर कुटीर पर भेंट कर उन्हें इस अद्भुत उपलब्धि के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी एवं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी |
हरियाणा सरकार की ओर से इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्मानस्वरूप उन्हें ₹1.50 करोड़ की राशि व ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट प्रदान किए। यह सम्मान हरियाणा की खेल प्रतिभाओं को और अधिक ऊँचाइयाँ छूने के लिए प्रेरित करेगा।
शेफाली ने अपनी मेहनत और समर्पण से न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की सभी बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है, आप निरंतर अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करती रहें, ऐसी मंगलकामना करता हूँ।
