फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सोमवार को श्री आदगौड ब्राह्मण युवा समाज संजय कॉलोनी सेक्टर-23 की एक आवश्यक बैठक संजय कॉलोनी स्थित एचएमपी उच्च विद्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता पंडित केशव देव शास्त्री ने की। बैठक में आदिगौड ब्राह्मण समाज की एकता एवं विकास के लिए चर्चा की गई।
बलबीर वाजपेई शास्त्री ने ब्राह्मण के कर्म एवं संस्कारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की नींव है तथा आज ब्राह्मण समाज को आगे बढ़कर भारतीय संस्कृति और संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। सीताराम शर्मा ने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। हंसराज पाराशर ने बताया कि ‘आदिगौड ब्राह्मण ‘ ब्राह्मण वर्ग में सर्वश्रेष्ठ श्रेणी में आता है।
बैठक में वेदराम शर्मा, राजकुमार शर्मा, त्रिलोकचंद शर्मा, राजवीर शर्मा व श्रीनिवास शर्मा आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर अमरचंद वशिष्ठ, रामकिशन शर्मा, गिर्राज शर्मा, दुलीचंद शर्मा, महेंद्र शर्मा, राममूर्ति गौड, सुभाष आर्य, गुलाबचंद शर्मा, दयाराम शर्मा, रोशन लाल शर्मा, मनोहर लाल शर्मा, नरेश कुमार शर्मा, एडवोकेट धर्मवीर भारद्वाज, रूपचन्द्र पाराशर व रमेश कुमार मामलीका वाले आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। जीवनलाल वशिष्ठ और गोपीचंद अत्री ने सभा में पधारने पर सभी का धन्यवाद किया।
