
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
बैंक ऑफ बड़ौदा के 117 वें स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय बैंक ऑफ बड़ौदा एससी-एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के द्वारा फरीदाबाद के पांच नम्बर स्थित सीनियर गल्र्स स्कूल में पौधारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत एसोसियेशन की तरफ से 117 पौधे क्रमश: नीम,पीपल, बड़, आम, अमरूद व जामुन के लगाए। साथ ही स्थापना दिवस के अवसर पर एसोसिएशन ने बैंक की तरफ से स्कूल को 10 सीलिंग फैन भी प्रदान किए गए।
पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ गुडग़ांव क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख मुकेश मेहरा, बैंक एसो. के महासचिव मनोज कुमार के साथ पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सभी कर्मचारियों ने अतिथि मुकेश मेहरा, मनोज कुमार का बुक्के भेंट कर स्वागत किया।
इस मौके पर मुकेश मेहरा, मनोज कुमार ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रोजाना आधुनिकीकरण के चलते हजारों पेड़ काटे जा रहे है, मगर कुछ ही पौधा रोपे जा रहे है। सभी लोगों को अपने जन्मदिवस व शादी की सालगिरह के अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और वह अन्य लोगों को प्रेरित कर पौधा रोपण अधिक से अधिक करवाए। ताकि धरती एक बार फिर से हरी-भरी हो सकें।
इस मौके पर गुडग़ांव के क्षेत्रीय सचिव राजेश कुमार, शाखा प्रबंधक विपिन कुमार, सुनील कुमार, विद्यालय की प्राचार्या, अध्यापक, अध्यापिकाओं के साथ छात्राएं ने भी पौधा लगाए व पेड़ों के बड़ा होने तक उनकी सुरक्षा करने की शपथ ली।
